फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APPSC 2023 Answer Key: जूनियर सहायक मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 07 Apr 2023 05:07 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

APPSC 2023: आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने जूनियर सहायक सह कंप्यूटर सहायक मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

APPSC 2023 Junior Assistant Mains Answer Key Released: आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने जूनियर सहायक सह कंप्यूटर सहायक मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- psc.ap.gov.in के माध्यम से उत्तर कुंजी और उत्तर पत्रक की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

एपीपीएससी कनिष्ठ सहायक मुख्य उत्तर कुंजी पर उम्मीदवार सात से नौ अप्रैल के बीच आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। ए.पी. राजस्व विभाग (समूह- IV सेवा) में कनिष्ठ सहायक सह कंप्यूटर सहायक के पद के लिए मुख्य परीक्षा के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 4 अप्रैल को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार ध्यान रखें कि जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है। फाइनल उत्तर कुंजी सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद जारी की जाएगी। 
विज्ञापन

APPSC मुख्य उत्तर कुंजी ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले APPSC की आधिकारिक वेबसाइट- psc.ap.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, “ए.पी. राजस्व विभाग (समूह IV) में मेन्स जूनियर सहायक सह कंप्यूटर सहायक के लिए प्रारंभिक कुंजी लिंक पर क्लिक करें।

  • संबंधित विषय की उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।

  • APPSC जूनियर असिस्टेंट मेन्स उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसी का एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें