इलाहाबाद हाई कोर्ट में विधि लिपिक (प्रशिक्षु) के पदों पर भर्ती पूरे देश में किसी भी लॉ कॉलेज या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में तीन साल की व्यावसायिक / पांच साल की एकीकृत डिग्री। ऐसे 'कानून स्नातकों' के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जिन्होंने अधिवक्ता के रूप में अभ्यास शुरू नहीं किया है या किसी अन्य पेशे या व्यवसाय/ सेवा में संलग्न नहीं हैं। जो एलएलबी में उपस्थित हुए हैं। अंतिम वर्ष 2020-21 की परीक्षा में भाग लेने वाले और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार की आयु सीमा 21 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती की चयन प्रक्रिया
इलाहाबाद हाई कोर्ट में विधि लिपिक (प्रशिक्षु) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जो केवल इलाहाबाद में आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग के बाद ही बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई टीए देय नहीं होगा। भर्ती संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार इलाहाबाद उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट
http://allahabadhighcourt.in/ देख सकते हैं।