भारतीय वायु सेना में ग्रुप X और ग्रुप Y कैटेगरी में एयरमैन के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए सेन्ट्रल एयरमेन सेलेक्शन बोर्ड (CASB) ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वो अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके डाऊनलोड कर सकते हैं। साथ ही अगर आप अपनी परीक्षा की तैयारी में किसी तरह की मदद चाहते हैं तो आप सफलता के
इस तारीख को होगा परीक्षा का आयोजन :
एयरमैन ग्रुप X और ग्रुप Y के इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई के बीच किया जाएगा। इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड अभ्यार्थियों के परीक्षा की तिथि से 24 से 48 घंटे पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों के परीक्षा की तिथि तथा परीक्षा के शहर की जानकारी जारी कर दी गई है औऱ अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल आईडी तथा पासवर्ड के सहायता से देख सकते हैं।
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड :
अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड उनके परीक्षा से 24 से 48 घंटे पहले जारी किया जाएगा। उससे पहले अपने परीक्षा की तारीख तथा शहर जानने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध कैंडिडेट सेक्शन में संबंधित भर्ती के लॉगिन लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया टैब ओपन होगा जिसमें अभ्यर्थी अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड भर कर साइन इन करें। अब आपका प्रोविशनल एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। आप इसमें से अपनी परीक्षा की तारीख देख ले और परीक्षा की तारीख से 24 से 48 घंटे पहले इसी प्रक्रिया का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर लें।
कोरोना की वजह से बढ़ी थी परीक्षा की तारीख :
इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन पहले 18 से 22 अप्रैल तक होना था , लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। गौरतलब है कि एयरमैन ग्रुप X और ग्रुप Y के इन पदों के लिए नोटिफिकेशन जनवरी में जारी किया गया था औऱ आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी से 7 फरवरी तक चली थी।
यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप यूपी SI, UPSSSC PET, SSC GD, AFCAT समेत किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको अभी सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। इन कोर्सेज में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेज तथा अन्य कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेज से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाऊनलोड करें
सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दे और भी मजबूती।