फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Constable Recruitment 2021: कई बार स्थगित होने के बाद अब जल्द जारी हो सकता है GD भर्ती का नोटिफिकेशन

सार

SSC द्वारा कई बार स्थगित किए जा चुके GD कॉन्स्टेबल नोटिफिकेशन का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि इसके लिए जल्द ही कोई सूचना आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
SSC GD Constable 2021 - फोटो : Safalta.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित किए जाने वाले GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थी लंबे समय से नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए मार्च महीने में ही नोटिफिकेशन जारी होने वाला था लेकिन कोरोना महामारी की वजह से आयोग ने कई बार इसे जारी करने की तारीख को स्थगित कर दिया है। अगर आप इसकी तैयारी कर रहे हैं तो परीक्षा से पहले कंप्लीट रिवीजन और प्रैक्टिस के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन


बार-बार स्थगित हुआ नोटिफिकेशन :
SSC द्वारा GD भर्ती के लिए 25 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसको स्थगित कर दिया गया। बाद में आयोग ने 7 मई को नोटफिकेशन जारी करने की घोषणा की, लेकिन तब कोरोना की दूसरी लहर अपने चरम पर थी। इस वजह से आयोग ने 7 मई को भी नोटफिकेशन नहीं जारी किया और इसकी तिथि को आगे बढ़ाने की घोषणा कर दी। 

कब तक जारी हो सकता है नोटफिकेशन :
देश भर में अब कोरोना की स्थिति सुधर रही है और SSC भी स्थगित किये गए परीक्षाओं को धीरे धीरे ट्रैक पर लाने में जुटा है। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि SSC 15 जुलाई से पहले GD भर्ती के लिए नोटफिकेशन जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों को नोटफिकेशन से संबंधित जानकारी के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
विज्ञापन


40 हजार से अधिक पदों पर निकल सकती है वेकैंसी :
SSC, GD कॉन्स्टेबल के पदों के लिए बंपर वेकैंसी निकाल सकता है। दरअसल SSC ने पिछली GD भर्ती में 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली थी। इसी आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि SSC इस बार भी GD कॉन्स्टेबल के पदों पर भारी संख्या में वेकैंसी निकाल सकता है। 

3 चरणों मे आयोजित होगी भर्ती परीक्षा :
GD कॉन्स्टेबल के इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन 3 चरणों में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को पहले कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा फिर फिजिकल टेस्ट और आखिर में मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसके आधार पर उन्हें असम राइफल्स, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एनआईए और एसएसएफ में कॉन्स्टेबल के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। 

कैसे करें तैयारी :
अगर आप SSC GD या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बेहतर तैयारी के लिए सफलता के विभिन्न कोर्सेज को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में SSC GD समेत यूपी SI, UPSSSC PET, AFCAT, CLAT तथा अन्य कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप सफलता ऐप के जरिये भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें