फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Gorakhpur Recruitment 2023: नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन

Mon, 30 Oct 2023 01:24 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS Gorakhpur Recruitment 2023: एम्स गोरखपुर की तरफ से सीधी भर्ती के आधार पर ग्रुप ए, बी और सी के विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती की जा रही है। अगर आप भी इच्छुक हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और फॉर्म भरकर जमा कर दें।
विज्ञापन
jobs - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS Gorakhpur Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर की तरफ से सीधी भर्ती के आधार पर ग्रुप ए, बी और सी के विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती की जा रही है। अगर आप भी इच्छुक हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट aiimsgrakhpur. edu.in पर जाएं और फॉर्म भरकर जमा कर दें। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 21 नवंबर 2023 तक है। 

विज्ञापन

AIIMS Gorakhpur आवेदन शुल्क

एम्स गोरखपुर में निकली गैर शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1770 रुपये और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1416 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा।

AIIMS Gorakhpur आयु सीमा- शैक्षणिक योग्यता

एम्स गोरखपुर में गैर शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग -अलग है। लिहाजा आवेदन करने वाले उम्मीदवार एक बार अधिसूचना को जरूर देखें।  

AIIMS Gorakhpur Recruitment चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा

  • कौशल परीक्षा (यदि किसी पद के लिए आवश्यक हो)

  • दस्तावेज सत्यापन

  • मेडिकल जांच
     

विज्ञापन

AIIMS Gorakhpur Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • एम्स गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorkhpur.edu.in पर जाएं।

  • अब आवेदन पत्र भरें।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • इसके बाद शुल्क का भुगतान करें।

  • अब आवेदन पत्र प्रिंट करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें