AIIMS Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और एम्स मंगलगिरी में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए संबंधित वेबसाइटों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एम्स बिलासपुर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 05 सितंबर से चल रही है, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 04 अक्तूबर 2023 तक है। वहीं एम्स मंगलगिरी में भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। जो 10 और 11 अक्तूबर 2023 को होगा।
एम्स बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) ने सीनियर नर्सिंग ऑफिसर 57 पद, मेडिकल सोशल वर्कर 01 पद, हॉस्टल वार्डन 02 और कैशियर 02 सहित विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती कर रहा है। योग्य उम्मीदवार एम्स बिलासपुर ग्रुप बी, सी भर्ती 2023 के लिए वेबसाइट pgimer.edu.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एम्स मंगलगिरी अधिकतम 03 वर्षों की अवधि के लिए विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट्स/सीनियर डिमॉन्स्ट्रेटर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार वॉक-इन इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं, जो 10 और 11 अक्तूबर 2023 को ग्राउंड फ्लोर, एडमिन और लाइब्रेरी बिल्डिंग, एम्स मंगलगिरी, मंगलगिरी, गुंटूर (जिला), आंध्र प्रदेश, 522503 में आयोजित होने वाला है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में भर्ती के लिए जनरल/ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 1500 रुपये, एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 1200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
एम्स मंगलगिरी भर्ती के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी श्रेणियों के लिए बैंक खाते में एनईएफटी के माध्यम से 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।