फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Recruitment 2023: सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन, यह है पूरी प्रक्रिया

Fri, 08 Dec 2023 06:42 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS Recruitment 2023: एम्स बीबीनगर में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पद पर उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
AIIMS 2023 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS BIBINAGAR Senior Resident Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बीबीनगर में सीनियर रेजिडेंट के 150 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbibinagar.edu.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 दिसंबर, 2023 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

AIIMS Jobs कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण

एम्स की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए सीनियर रेजिडेंट (नॉन एकेडमिक) के 151 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • अनारक्षित - 60 पद

  • ईडब्ल्यूएस - 14 पद

  • ओबीसी  - 40 पद

  • एससी - 25 पद

  • एसटी - 12 पद

AIIMS BIBINAGAR शैक्षणिक योग्यता

एम्स बीबीनगर में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई), नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी), या नेशनल बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विभाग में एमडी/एमएस/डीएनबी/डीएम/एम.सीएच या इसके समकक्ष पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। 

AIIMS Senior Resident vacancy इंटरव्यू तिथि

एम्स बीबीनगर में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन 21 से 23 दिसंबर 2023 तक होगा। इस भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन दूसरी मंजिल, डीन कार्यालय, एम्स बीबीनगर के पते पर आयोजित होगा।

विज्ञापन

AIIMS Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बीबीनगर में सीनियर रेजिडेंट पदों पर नौकरी के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी श्रेणी वर्ग के उम्मीदवारों को 1770 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1416 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग और महिला उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों को ट्रांजैक्शन चार्ज और जीएसटी शुल्क भी अदा करना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें