फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IDBI Bank SO Recruitment 2023: इस बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Fri, 08 Dec 2023 04:04 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IDBI Bank Specialist Officers Recruitment 2023: आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IDBI Bank SO Recruitment 2023 : भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (आईडीबीआई)  की तरफ से विशेषज्ञ अधिकारी पदों पर भर्ती की जानी है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 09 दिसंबर 2023 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 25 दिसंबर 2023 तक है। आईडीबीआई बैंक एक भारतीय निजी क्षेत्र का बैंक और जीवन बीमा निगम की सहायक कंपनी है।  

विज्ञापन

IDBI Recruitment आवेदन शुल्क

आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के आवेदकों को 1000 रुपये, जबकि एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड, मोबाइल वॉलेट, ई चालान के माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन

IDBI Bank Jobs रिक्तियों की संख्या

आईडीबीआई बैंक में  स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर 86 रिक्तियों को भरा जाना है। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं।

  • मैनेजर ग्रेड बी 46

  • सहायक महाप्रबंधक एजीएम ग्रेड सी 39

  • उप महाप्रबंधक (डीजीएम) - ग्रेड डी 01

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें