पास होने के लिए कितने अंक चाहिए
एआईबीई 18 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अनारक्षित (यूआर) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
AIBE 18 Exam 2023: कब आएगा रिजल्ट?
परीक्षा योजना के अनुसार, एआईबीई 18वीं परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। बीसीआई ने कहा है कि वह एआईबीई 18वीं अंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ उठाई गई किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं करेगा, क्योंकि जो उम्मीदवार एआईबीई 18वीं अनंतिम उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं थे, उन्हें 20 दिसंबर तक इसके खिलाफ आपत्ति उठाने की अनुमति दी गई थी। एआईबीई18वीं परीक्षा परिणाम के साथ स्कोर स्कोरकार्ड भी जारी कर सकता है।
AIBE 18 Exam 2023: उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले उम्मीदवार बीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexanation.com पर जाएं
होमपेज पर एआईबीई 18 उत्तर कुंजी 2023 पर क्लिक करें।
एक नई विंडो खुलेगी, लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
एआईबीई 18 की अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।