AIBE 18: महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार अब एआईबीई 18 के लिए 4 नवंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। प्रवेश शुल्क 5 नवंबर तक जमा कर सकते हैं और आवेदन सुधार विंडो 6 नवंबर को खोली जाएगी।
बीसीआई 18 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर एआईबीई 18 प्रवेश पत्र जारी करेगा, जिसे 22 नवंबर तक डाउनलोड कर सकेंगे। परिषद 26 नवंबर को एआईबीई 18 परीक्षा आयोजित करेगी।
उम्मीदवारों को अपना फोटो पासपोर्ट आकार (10-50 केबी), हस्ताक्षर (10-50 केबी), नामांकन प्रमाण पत्र की प्रति (50-500 केबी) और फोटो प्रूफ आईडी की स्व-सत्यापित प्रति (50-500 केबी) अपलोड करनी होगी।
एआईबीई 2023 परीक्षा पैटर्न
एआईबीई 18वीं प्रवेश परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे। सभी बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे और 30 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा ओएमआर-आधारित परीक्षण मोड में आयोजित की जाएगी।