फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAICLAS Recruitment: यहां निकलीं 900 से अधिक सुरक्षा स्क्रीनर के पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट हैं तो करें आवेदन

Thu, 30 Nov 2023 04:33 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

AAICLAS Recruitment 2023: एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड अलाइड सर्विसेज में सिक्योरिटी स्क्रीनर (फ्रेशर) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी आगे पढ़ें... 
विज्ञापन
एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड अलाइड सर्विसेज में भर्ती - फोटो : Pexels
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AAICLAS Recruitment 2023: एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड अलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड ने सुरक्षा स्क्रीनर (फ्रेशर) के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवदेन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 8 दिसंबर, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट -  aaiclas.aero पर जाकर इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

कुल पद और आयुसीमा

यह भर्ती पैन इंडिया आधार पर तीन साल की अवधि के लिए की जा रही है। यह भर्ती अभियान 906 सुरक्षा स्क्रीनर (फ्रेशर) रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। आवेदक  की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित है, जबकि महिलाओं, एससी/एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित आवेदकों को 100 रुपये का आवदेन शुल्क जमा करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक होना चाहिए। स्नातक डिग्री में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के 60% अंक और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 55% अंक होने चाहिए।
विज्ञापन

जानिए आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट aaiclas.aero पर जाएं।
  • इसके बाद करियर टैब पर क्लिक करें।
  • खुद को रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
  • आवेदन पत्र भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवदेन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें