फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lekhpal Exam 2022: राजस्व लेखपाल के 8,085 पदों के लिए हुए थे 13 लाख आवेदन, महज इतने अभ्यर्थी ही दे पाएंगे मेंस एग्जाम

Sat, 14 May 2022 05:30 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व लेखपल भर्ती की मुख्य परीक्षा की तिथि का आधिकारिक किया जा चुका है। आयोग ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2021 के उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट भी कर दिया है। 
 
विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में इन दिनों राजस्व लेखपाल भर्ती के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। इस भर्ती में लाखों की संख्या में युवा शामिल होंगे। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया को पूरा कराने की जिम्मेदारी यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास है। ऐसे में आयोग ने इस भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए साक्षात्कार को समाप्त करके दो लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किए जाने की योजना लागू की गई है। हाल ही यूपीएसएसएससी द्वारा जारी किए गए एक आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के करीब 13,90,305  उम्मीदवारों ने अपने आवेदन सबमिट किए थे जिन्हें पीईटी 2021 के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया लागू किए जाने के बाद 2,47,667 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के पात्र पाया गया है जबकि 11,42,638 अभ्यर्थी इस दौड़ से बाहर हो गए हैं। इस बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर जाकर जारी नोटिस को देख सकते हैं। वहीं, अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Free Classes: Join Now को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें   
लेखपाल सिलेबस  
लेखपाल सैलरी
लेखपाल कट ऑफ 
लेखपाल एग्जाम डेट 

40 दिन बाद देंगे ढाई लाख अभ्यर्थी लेखपाल का एग्जाम 

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 8,085 राजस्व लेखपाल के पदों पर कराई जा रही की लिखित परीक्षा की तिथि का आधिकारिक रूप से ऐलान पहले ही किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार, यह मुख्य एग्जाम 19 जून 2022 को होगा। ऐसे में भर्ती संबंधी किसी भी तरह के अपडेट के लिए कैंडिडेट्स यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर नजरें बनाए रखें।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकीकी तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें