Assistant Professor Vacancy: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी इलाहाबाद में शिक्षकों के स्वीकृत पदों के दोगुने से ज्यादा पद पर भर्ती की मंजूरी दे दी गई है। शिक्षक भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। बता दें कि आईआईटी प्रयागराज में प्रोफेसर के 56, एसोसिएट प्रोफेसर के 44, असिस्टेंट प्रोफेसर के 47 पद समेत कुल 109 स्वीकृत पद हैं, इन्हें बढ़ाकर अब 223 कर दिया गया है। इसके बाद प्रोफेसर के 70, एसोसिएट प्रोफेसर के 60 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 93 पद हो गए हैं। इन बढ़ाए गए स्वीकृत पदों पर भर्ती की जानी है।
बता दें कि इन नए शिक्षकों की भर्ती के बाद शिक्षक और विद्यार्थियों का अनुपात 1:12 हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह पहली बार है कि इस संस्थान में एक साथ 147 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
अंतिम तिथि:
प्रोफेसर पद
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि-
17 सितंबर
आवेदन की हार्डकॉपी संस्थान में जमा करने की अंतिम तिथि-
23 सितंबर
एसोसिएट प्रोफेसर
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि-
18 सितंबर
आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि-
24 सितंबर
असिस्टेंट प्रोफेसर
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि-
19 सितंबर
आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि-
25 सितंबर
पदों पर आरक्षण
| पद |
अनारक्षित |
एससी |
एसटी |
ओबीसी |
ईडब्ल्यूएस |
| असिस्टेंट प्रोफेसर |
16 |
6 |
6 |
15 |
4 |
| एसोसिएट प्रोफेसर |
16 |
9 |
4 |
11 |
4 |
| प्रोफेसर |
18 |
10 |
5 |
18 |
5 |