) की भर्ती की जानी है। अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा। बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत आवेदन के लिए अभ्यर्थी का अविवाहित होना अधिक आवश्यक है। इसके लिए आवेदन 20 अगस्त से शुरू हो रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 अगस्त है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक योग्यता, शारीरिक दक्षता, चयन प्रक्रिया, वेतनमान, दस्तावेज आदि की विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में बताई है।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। "Application Forms'', under "Agniveervayu Non-Combatants" में जाएं। यहां से ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करें। पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। इस फॉर्म को पूरा भरकर, निम्न डॉक्यूमेंट संलग्न कर सीधे डाक के माध्यम से भेजा जा सकता है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षिक दस्तावेज
- पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
वेतनमान
चयनित अभ्यर्थी को पहले साल हर महीने 30,000 रुपये वेतन मिलेगा। इसमें 9,000 रुपये Corpus Fund के तौर पर कटेगा। पहले साल इन हैंड सैलरी 21,000 रुपये की होगी।
दूसरे साल 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 33,000 रुपये वेतन मिलेगा। इसमें 23,100 रुपये इन हैंड सैलरी होगी।
इसी तरह हर साल 10 प्रतिशत वेतन बढ़ेगा। तीसरे साल 36,500 रुपये और चौथे साल 40 हजार इन हैंड सैलरी मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- फिजिकल टेस्ट
- स्ट्रीम सूटेबिलिटी टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जामिनेशन
फिजिकल फिटनेस टेस्ट
- दौड़: 6 मिनट 30 सेकेंड में 1.6 किलोमीटर
- पुश-अप्स: 1 मिनट में 10 पुश-अप्स
- सिट-अप्स: 1 मिनट में 10 सिट-अप्स
- उठक-बैठक: 1 मिनट में 20 उठक-बैठक
शारीरिक योग्यता
- हाइट: कम से कम 152 सेमी।
- चेस्ट: कम से कम 5 सेमी फैलना चाहिए।
- वजन: हाइट और उम्र के अनुपात में।
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2024 से 2 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए।