HPPSC HPAS: एचपीपीएएसी एचपीएएस मुख्य पंजीकरण का आज आखिरी मौका है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वो आज जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
HPPSC HPAS: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द परीक्षा के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निर्धारित तिथि के बाद ऑनलाइन भर्ती आवेदन या समर्थन दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इससे एचपी प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 26 पदों पर भर्ती की जानी है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
एचपीएएस मेन्स 2024 के आवेदन के चरण
आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर एचपीएएस मुख्य 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन करें और परीक्षा के लिए आवेदन करें।
अपना आवेदन फॉर्म भरें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
शुल्क भुगतान के बाद आवेदन फॉर्म जमा करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।