फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIESL Assistant Supervisor Recruitment 2023: सहायक पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Thu, 28 Dec 2023 03:46 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

AIESL Assistant Supervisor Vacancy: एआईईएसएल में सहायक पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
नौकरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIESL Assistant Supervisor Recruitment 2023: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल) ने संगठन में सहायक पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiesl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी (शाम 5.00 बजे तक) तक है।

विज्ञापन

AIESL Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड में इस भर्ती अभियान का लक्ष्य देश के विभिन्न हिस्सों में कुल 209 रिक्तियों को भरना है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-    

  • दिल्ली: 87 पद

  • मुंबई: 70 पद

  • कोलकाता: 12 पद

  • हैदराबाद: 10 पद

  • नागपुर: 10 पद

  • तिरुवनंतपुरम: 20 पद

AIESL Vacancy 2023 आयुसीमा

एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी, 2024 को 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

AIESL Recruitment आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। 

विज्ञापन

AIESL Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiesl.in पर जाएं।

  • होमपेज पर 'करियर' पर क्लिक करें।

  • अब 'एआईईएसएल में सहायक पर्यवेक्षक के पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • अब फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें।

  • इसके बाद शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

  • अब इसकी एक प्रति डाउनलोड करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें