फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPUMS Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में नौकरी का मौका, कई पदों पर निकलीं भर्तियां

Thu, 28 Dec 2023 12:58 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPUMS Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, इटावा में कई पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
jobs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uttar Pradesh University of Medical Sciences Saifai Recruitment: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, इटावा में 209 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2024 तक है।

विज्ञापन

UPUMS Vacancy आयुसीमा

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

UPUMS Etawah आवेदन शुल्क

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2360 रुपये, एससी/एसटी के लिए 1416 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन

UPUMS Etawah Recruitment चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों की परीक्षा परिणाम के आधार पर किया जाएगा। इसमें-

  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)

  • कौशल परीक्षण

  • इंटरव्यू (सहायक सुरक्षा अधिकारी के लिए)

  • दस्तावेज सत्यापन

  • चिकित्सा परीक्षण

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें