एसपी (सिटी) मुकेश कुमार लुनायत नेबताया कि मृतक एक हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ चोरी और स्नैचिंग सहित लगभग आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे। हालांकि, स्थानीय निवासियों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था।
झारखंड के जमशेदपुर में सोमवार को चोरी के शक में लोगों ने कथित तौर पर दो युवकों की पिटाई कर दी। वारदात के बाद एक युवक की मौत हो गई। इस दौरान उसका एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक एक हिस्ट्रीशीटर था और उस पर कई मामले दर्ज थे। घटना तब हुई, जब अमन मंडल और संजीत धान नाम के युवक ने कथित तौर पर यहां सिदगोड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जाहेर टोला के पास एक एलपीजी सिलेंडर बेचने की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पीटा। लोगों का दावा था कि दोनों चोरी का सिलेंडर बेचने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को बचाया। इसके बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने अमन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि संजीत का फिलहाल इलाज चल रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने इस बात से इनकार किया कि यह घटना पीट-पीटकर हत्या का मामला है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
एसपी (सिटी) मुकेश कुमार लुनायत नेबताया कि मृतक एक हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ चोरी और स्नैचिंग सहित लगभग आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे। हालांकि, स्थानीय निवासियों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था। इस संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की गईं हैं। एक मामला जाहेर टोला के निवासियों की ओर से दर्ज कराया गया था, जबकि दूसरा घायल संजीत के बयान पर दर्ज किया गया।