फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड के साहिबगंज की घटना, महिला को डायन बताकर निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधा

Thu, 13 Oct 2022 06:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के मुताबिक घटना 20 दिन पहले की है और इसे ग्राम पंचायत सुलझा रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के साहिबगंज जिले में कुछ लोगों ने महिला को डायन बताया। 60 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर पेड़ से बांध दिया गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि राजधानी रांची से करीब 385 किलोमीटर दूर बरहेट थाने में महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी को 21 हजार रुपये देने की शर्त पर उसे छोड़ दिया गया।

बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के मुताबिक घटना 20 दिन पहले की है और इसे ग्राम पंचायत सुलझा रही थी। हालांकि, उसने बुधवार को तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी गांव छोड़ चुके हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और कुछ ग्रामीणों से पूछताछ कर रहे हैं। ग्रामीणों के एक वर्ग ने कहा कि आरोपी और पीड़ित पड़ोसी हैं और उनका आंतरिक विवाद था। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित से 21,000 रुपये लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें