फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: लोहरदगा में जादू टोने के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या, 30 ग्रामीण हिरासत में

Sat, 11 Jun 2022 02:05 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, लोहरदगा

सार

लोगों ने हत्या कर महिला के शव को बोरे में भरकर एक झरने में फेंक दिया गया। शुक्रवार को पुलिस को शव मिला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के लोहरदगा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक महिला की जादू टोना करने के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला की उम्र करीब 55 साल थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर कुछ लोगों हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि सेरेंगडाग थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में जनवरी से अब तक किसी बीमारी के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और ग्रामीणों ने दावा किया कि महिला ही इन मौतों के लिए जिम्मेदार है।

आगे पुलिस ने कहा कि उसे अंतिम सांस लेने तक लाठियों से पीटा गया। उन्होंने बताया कि महिला के शव को बोरे में भरकर स्नेहा थाना क्षेत्र के धारधारिया झरने में फेंक दिया गया। शुक्रवार को पुलिस को शव मिला। पुलिस ने कहा कि हत्या के मामले में तीस लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें