फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: जंगली हाथी ने पश्चिम बंगाल के व्यक्ति को कुचलकर मार डाला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Mon, 13 Mar 2023 08:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के तेतुलिया के असराफुल हक (37 वर्षीय) के रूप में हुई है। अराफुल पिछले कुछ समय से ईचागढ़ में फेरी लगाकर अपनी आजीविका चला रहा था।
विज्ञापन
हाथी, Elephant - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में सोमवार को एक जंगली हाथी ने व्यक्ति को कुचल दिया। प्रभागीय वन अधिकारी (सरायकेला) आदित्य नारायण ने बताया कि घटना दोपहर में ईचागढ़ थाने क्षेत्र के एक जंगल में हुई। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के तेतुलिया के असराफुल हक (37 वर्षीय) के रूप में हुई है। अराफुल पिछले कुछ समय से ईचागढ़ में फेरी लगाकर अपनी आजीविका चला रहा था। 

घटना के समय हक के हाथी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने की खबरों पर नारायण ने कहा कि वन अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और हमले की परिस्थितियों की पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


Jharkhand: ग्रामीण के घर से मिला पन्ना जैसा बेशकीमती पत्थर, आठ लाख नगद, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। जंगली हाथी आमतौर पर रात या सुबह के समय लोगों पर हमला करते हैं, लेकिन यह दिन के उजाले में हुआ।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला के सदर अस्पताल भेज दिया गया है और वनकर्मी हाथी को वापस जंगल में ले जाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें