फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रांची में ग्राम प्रधान की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस का दावा- पुरानी रंजिश से जुड़ा है मामला

Fri, 28 Oct 2022 02:19 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची

सार

रांची के एसपी (ग्रामीण) नौशाद आलम ने कहा कि घटना के बाद से गांव के दो-तीन लोग भी लापता हैं। यह आपसी रंजिश का मामला प्रतीत होता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रांची जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक ग्राम प्रधान की कथित तौर पर लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसकी जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार रात रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर तामार थाना क्षेत्र के लोहरी गांव की है। 

विज्ञापन


तामार थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मृतक अशोक सिंह मुंडा (55) के पुत्र, जो परंपरागत रूप से निर्वाचित ग्राम प्रधान थे, ने गुरुवार को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई। रांची के एसपी (ग्रामीण) नौशाद आलम ने कहा कि घटना के बाद से गांव के दो-तीन लोग भी लापता हैं। यह आपसी रंजिश का मामला प्रतीत होता है। सही कारण का पता जांच के बाद ही चल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें