झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : PTI
झारखंड में किसानों के हित में हेमंत सोरेन सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत 'बिरसा किसान' योजना के अंतर्गत राज्य भर के किसानों को एक विशिष्ट आईडी के साथ पंजीकृत किया जाएगा। इसमें एक बार कोड होगा जिसमें विभिन्न योजना के तहत दिए जाने वाले लाभों की जानकारी, भूमि /फसल/उत्पादन का विवरण संग्रहित होगा। इससे दोहरीकरण हटेगा, बिचौलियों पर नकेल कसा जा सकेगा और सही पहचान से वास्तविक किसानों को लाभ मिलेगा
उरांव ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि सभी किसानों का ई-केवाईसी प्रज्ञा केंद्रों पर किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केवल प्रामाणिक किसान पंजीकृत हैं। 58 लाख किसानों को 'बिरसा किसान' के तहत कवर किया जाएगा।