फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनबाद: अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत, पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

Thu, 31 Mar 2022 05:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद

सार

धनबाद में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे में पांच से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन
कोयला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के धनबाद जिले में आए-दिन कोयला उत्खनन के दौरान दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके बावजूद इसको लेकर कोई ध्यान नहीं देता। इसी क्रम में गुरुवार को एक बार फिर कोयले के अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने से एक ही परिवार की एक महिला और एक युवती की मौत हो गयी है। इतना ही नहीं इस हादसे में पांच से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना जिले के बरोरा थाना क्षेत्र में चिहाटी बस्ती के निकट मुराईडीह फॉर एच पैच इलाके में हुई। घटना स्थल के पास ही बाघमारा विधायक ढुलू महतो के आवास भी है। 

विज्ञापन


यहां चाल धंसने से टुंडू बरमसिया की 20 वर्षीय युवती और 55 साल की महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।दोनों मृतक एक ही घर की थीं। जानकारी के मुताबिक, दोनों रिश्ते में नानी और पोती हैं। सूचना मिलते ही आनन-फानन में आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, आनन-फानन में शवों को बाहर निकालकर उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इस घटना के बाद से इलाके में गम का माहौल छाया हुआ है। 

गौरतलब है कि इसी माह के शुरुआत में भी धनबाद में कोयले की चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी। वहीं पिछले दिनों निरसा क्षेत्र के कापासारा ओसीपी, गोपिनाथपुर ओसीपी, दहिबाड़ी में अवैध खनन के दौरान दर्जनों मजदूरों की मौत चाल धंसने की वजह से हो चुकी है। इसके बाद भी पुलिस इस इलाके में अवैध कोयला खनन को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं करती है।  पुलिस की मिलीभगत से कोयला माफिया बंद कोयला खदानों में अवैध कोयला निकलवाते हैं और इस तरह की घटनाएं होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें