फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड के चतरा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़; दो सुरक्षाकर्मी मारे गए, एक अन्य घायल

Wed, 07 Feb 2024 07:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झारखंड के चतरा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है। इस दौरान एक अन्य जवान घायल भी हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चतरा जिले में बुधवार को नक्सलियों और पुलिस के बीच गोलीबारी हुई। घटना झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 200 किमी दूर सदर और बशिष्ठनगर जोरी पुलिस थाना क्षेत्रों के बीच बैरियो जंगल में हुई। घटना में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान गया के वजीरगंज निवासी सिकंदर सिंह और झारखंड के पलामू के रहने वाले सुकन राम के रूप में की गई। चतरा के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संदीप सुमन ने बताया कि गोली लगने से घायल जवान आकाश सिंह को इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मी एक ऑपरेशन से लौट रहे थे, जब तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के उग्रवादियों ने उन पर हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें