फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पलामू में प्राचीन मंदिर से चांदी का मुकुट चुराने के मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस को मिली कामयाबी

Mon, 18 Sep 2023 09:14 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के पलामू जिले के प्राचीन मंदिर से लाखों रुपये की मूर्ति और दो चांदी के मुकुट की चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
विज्ञापन
झारखंड पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखण्ड के पलामू जिले के प्राचीन मंदिर से लाखों रुपये की मूर्ति और दो चांदी के मुकुट की चोरी के मामला सामने आया था। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को मिली कामयाबी
मेदिनीनगर उप-विभागीय पुलिस अधिकारी सुरजीत कुमार मुताबिक, दोनों आरोपी की पहचान मोहम्मद सोहेल (25) और उपेंद्र कुमार सेठ (30) के रुप में हुई है। बता दें कि मोहम्मद सोहेल ने अपने साथी के साथ मिलकर मंदिर में चोरी को अंजाम दिया था। वहीं उपेंद्र कुमार सेठ ने चोरी किए गए मुकुट को खरीदा था।

मुख्य आरोपी फिलहाल गिरफ्त से दूर
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी का नाम उजागर करने से इनकार किया है। वहीं, मुख्य आरोपी को जल्द पकड़े का पुलिस ने दावा भी किया है।
विज्ञापन


एसडीपीओ ने कहा कि अपराध को अंजाम देने के बाद, आरोपी जोड़ी ने बिहार के सासाराम में व्यवसायी उपेंद्र कुमार सेठ को एक मुकुट बेच दिया था। उन्होंने बताया कि दूसरे मुकुट और मूर्ति की तलाश जारी है। चोरी की जांच के लिए एसपी रेशमा रामेसन ने सुरजीत कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया था। बता दें मेदिनीनगर में कोयल नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध मंदिर से भगवान लड्डू गोपाल की 'अष्टधातु' से बनी मूर्ति और भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के चांदी के मुकुट चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें