फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 'मुख्यमंत्री सोरेन झारखंड के आदिवासियों को नुकसान पहुंचा रहे', जेपी नड्डा ने झामुमो सरकार को घेरा

Sat, 28 Oct 2023 06:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को दावा किया कि हेमंत सोरेन जैसे आदिवासी मुख्यमंत्री ने झारखंड में आदिवासियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। नड्डा ने कहा कि अगले चुनाव में जनता भाजपा को मौका देगी और सोरेन सरकार का बाहर का रास्ता दिखा देगी।

विज्ञापन


नड्डा ने एक रैली में कहा कि सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार कई घोटालों में शामिल है। सोरेन सरकार गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। अब लोगों का उत्साह साबित करता है कि उन्होंने यहां फिर से कमल खिलाने का संकल्प लिया है। सोरेन के नेतृत्व में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा है। झारखंड के मुख्यमंत्री वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन ने राज्य में आदिवासियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य सरकार भूमि, रेत और अन्य माफियाओं को संरक्षण दे रही है। यही वजह है कि ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियां सोरेन सरकार से सवाल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें