एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का मामला प्रतीत होता है। ऐसा लगता है कि ग्रामीण भी अपराध में शामिल हैं क्योंकि घटना के बाद क्षेत्र के पुरुष सदस्य गांव छोड़ चुके हैं।
झारखंड के खूंटी जिले में राजनीतिक रंजिश को लेकर एक ग्राम प्रधान, उसके बेटे और बहू की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को अर्की थाना क्षेत्र के कोडेलेबे गांव में हुई।
विज्ञापन
अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के साथ गांव पहुंची पुलिस टीम
खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस की एक टीम गांव गई थी। उन्होंने कहा कि चूंकि गांव माओवाद प्रभावित इलाके में आता है, इसलिए पुलिस टीम को अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के साथ भेजा गया था।
गांव छोड़ चुके पुरुष सदस्य, प्रथम दृष्टया राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का मामला
एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का मामला प्रतीत होता है। ऐसा लगता है कि ग्रामीण भी अपराध में शामिल हैं क्योंकि घटना के बाद क्षेत्र के पुरुष सदस्य गांव छोड़ चुके हैं। कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान ग्राम प्रधान मुरा मुंडा, उनके सिंगा मुंडा और बहू सिदिमा देवी के रूप में हुई है।
वारदात के बाद डरी हुईं हैं पत्नी और बेटियां
मुरा की पत्नी और उनकी बेटियां गांव में हैं लेकिन वे बहुत डरी हुई हैं। एसपी ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।