फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पत्नी को घर से निकाला तो नाबालिग बेटे ने पिता की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी फरार; पलामू की घटना

Fri, 27 Oct 2023 01:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

नवाजयपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी संजय कुमार रजक ने बताया कि घटना के एक दिन पहले पीड़ित ने अपनी पत्नी की पिटाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया था। अपने पिता की इस हरकत से नाराज होकर नाबालिग बेटे ने पिता को चाकू मार दी।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले में एक नाबालिग लड़के ने अपनी मां को घर से बाहर निकालने पर पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। पीड़ित की पहचान 42 वर्षीय छोटू शर्मा के तौर पर हुई है, जो पक्रिया गांव का रहने वाला था। बुधवार को उसके 16 वर्षीय बेटे ने उसे चाकू मार दिया।
विज्ञापन


पिता को चाकू मारने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। नवाजयपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी संजय कुमार रजक ने बताया कि घटना के एक दिन पहले पीड़ित ने अपनी पत्नी की पिटाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया था। अपने पिता की इस हरकत से नाराज होकर नाबालिग बेटे ने पिता को चाकू मार दी। आरोपी के चचेरे भाई ने उसे अपने पिता को चाकू मारते हुए देख लिया था। इसे देखने हुए चचेरे भाई ने तुरंत शोर मचा दिया।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें