फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: स्वच्छता में झारखंड का जलवा, जमशेदपुर व बुंडू को राष्ट्रपति से मिला सम्मान

Thu, 17 Jul 2025 06:20 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में झारखंड ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। जमशेदपुर को फाइव स्टार रैंकिंग, बुंडू को राष्ट्रीय सम्मान और देवघर, जुगसलाई, चाकुलिया को वन स्टार रेटिंग मिली है। 
 
विज्ञापन
झारखंड के नगर निकायों का सराहनीय प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के अंतर्गत झारखंड ने एक बार फिर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देशभर में अपनी पहचान बनाई है। इस कार्यक्रम में झारखंड के जमशेदपुर और बुंडू को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में प्रदान किया गया, जबकि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सम्मान पत्र सौंपा।
विज्ञापन


स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में यह मूल्यांकन किया गया था। इस दौरान जमशेदपुर को "फाइव स्टार" रैंकिंग प्राप्त हुई है, जबकि देवघर, जुगसलाई और चाकुलिया को "वन स्टार" की मान्यता मिली है। जल प्रबंधन के लिहाज़ से जमशेदपुर को "वॉटर प्लस" शहरों की सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही बुंडू, चिरकुंडा, राजमहल, साहेबगंज और देवघर को ODF++ श्रेणी में जगह दी गई है।

झारखंड ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2016 में कमजोर प्रदर्शन किया था, लेकिन 2017 से लगातार अब तक बेहतर कार्य कर स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार अर्जित किए हैं। इस उपलब्धि का श्रेय राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, मुख्यमंत्री के नेतृत्व, विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार के मार्गदर्शन और नगर निकायों की सक्रियता को दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची में संशोधन पर उठाये सवाल, कहा- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली लोकतांत्रिक नहीं

इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने राज्य के इस प्रदर्शन पर खुशी जताई और इसे नागरिकों के सहयोग और सफाईकर्मियों की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने सभी नगर निकायों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और आने वाले सर्वेक्षणों में राज्य को शीर्ष रैंक दिलाने का प्रयास करें।
विज्ञापन


कार्यक्रम में राज्य सरकार की ओर से प्रधान सचिव सुनील कुमार, राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक सूरज कुमार, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार और बुंडू नगर पंचायत के पदाधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने यह सम्मान ग्रहण किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें