घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी लड़कियों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, जहां चार युवतियां की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं, तीन लड़कियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वालों में तीन लड़कियां एक ही परिवार की थी। घटना के बाद परिवारों में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। मूर्ति विसर्जन के दौरान सात लड़कियों के डूबने से मौत हो गई। घटना सेरेगड़ा पंचायत के मननडीह ग्राम की है। करम की डाली का विसर्जन करने गई 7 लड़कियों की मौत तालाबनुमा गड्ढे में डूबने से हो गई। बताया जा रहा है कि टोरी शिवपुर रेल लाइन निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार की ओर से रेल लाइन के बगल में गड्ढे खोदने के कारण ये घटना घटी है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल पसरा है। घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया।
विज्ञापन
एक ही परिवार की तीन बेटियों की मौत
मननडीह में करमा पूजा मनाया जा रहा था। शनिवार को करमा पूजा विसर्जन करने गई लड़कियां मांडर गढ़ा में तालाब में बने गड्ढे में डूब गईं। मरने वालों में एक ही परिवार की तीन लड़कियां शामिल हैं। रेखा कुमारी, रीना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी सगी बहन थीं। वहीं, सुनीता कुमारी, बसंती कुमारी, सुषमा कुमारी और पिंकी कुमारी की भी मौत हो गई।
मूर्ति विसजर्न के दौरान हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्जनों लड़कियां करम की डाली बहाने मांडर गड़ा गई थीं। वहीं, एक लड़की की पैर फिसल गई, जिसे बचाने के लिए लड़कियां हाथ बढ़ाई कि सातों लड़कियां एक के बाद एक पानी में डूब गईं। सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। आसपास के ग्रामीणों ने सभी लड़कियों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, जहां चार युवतियां की मौत घटनास्थल पर हो चुकी थी, जबकि बची तीन लड़कियों ने बालूमाथ अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में सभी का रो-रोककर बुरा हाल है।