फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: दो लाख के इनामी बदमाश को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, 50 किलो के IED भी जब्त

Thu, 01 Jun 2023 08:16 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

गुमला एसपी एहतेशाम वकरिब ने बताया कि सुरक्षाबलों को इनामी बदमाश राजेश ओरान के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने मारवा के जंगलों को चारों ओर से घेर लिया था। हालांकि, नक्सलियों ने हमारी हलचल भांप ली और गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
File Photo. - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में सुरक्षाबलों को गुरुवार को बड़ी सफलता है। सुरक्षाबलों ने आज दो लाख के एक इनामी बदमाश को एनकाउंटर में मार गिराया। एसपी का कहना है कि घटना के बाद आईईडी जब्त की गई, जिसमें एक आईईडी का वजन पचास किलो है। 

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

गुमला एसपी एहतेशाम वकरिब ने बताया कि सुरक्षाबलों को इनामी बदमाश राजेश ओरान के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने मारवा के जंगलों को चारों ओर से घेर लिया था। हालांकि, नक्सलियों ने हमारी हलचल भांप ली और गोलीबारी शुरू कर दी। हमने भी जवाबी कार्रवाई की। कार्रवाई में राजेश आरोन को सुरक्षाबलों ने मौके पर ही मार गिराया। एसपी ने आगे बताया कि मौके से एक राइफल और कई कारतूस बरामद किए गए हैंं। इसके अलावा टीम ने तुमबाखा गांव से सटे जंगलों से चार आईईडी भी बरामद की है, जिन्हें मौके पर ही डिफ्यूज किया गया है। इनमें से एक आईईडी का वजन 50 किलो है। आईईडी को पश्चिमी सिंहभूम जिले के टॉन्टो पुलिस थाने में जब्त कराया है।  

गुमला में पहले भी कार्रवाई कर चुकी है टीम
इसी सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने झारखंड में नक्सलियों के ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया था। अधिकारी ने बताया कि पीएलएफआई के प्रमुख के खुलासे के बाद शुक्रवार को गुमला जिले में टीम ने कार्रवाई की। जिले के कामदारा इलाके के जंगलों से टीम ने 7.62 एमएम 1,245 राउंड और 5.56 एमएम की 271 गोलियां जब्त की हैं।

2016 में दर्ज हुआ था पहला मामला

विज्ञापन

एजेंसी के अनुसार, पिछले साल तीन फरवरी को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के गुदरी में पीएलएफआई और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच गोलीबारी भी हो गई। हालांकि, नक्सली जंगलों में छिप गए थे, इस वजह से टीम न तो नक्सलियों को पकड़ पाई थी न ही सरगना को। गोप फंडिंग के लिए व्यापारियों, ठेकेदारों और जनता को लूटता था। गोप के साथियों और परिजनों के बैंक खाते से शेल कंपनियों में निवेश किया जाता था। गोप के खिलाफ पहला मामला 2016 में रांची में दर्ज किया गया था। इसके बाद 2018 में एनआईए ने दोबारा मामला दर्ज किया था। पकड़े गए गोला-बारूद को जब्त करने के साथ-साथ एनआईए ने 14 बैंक खातों को कुर्क किया है। टीम ने दो कारें, कुछ संपत्ति और नकदी भी जब्त की है।

अलग-अलग घटनाओं में पांच आरोपी गिरफ्तार
झारखंड में शनिवार को अलग-अलग मामलों में टीएसपीसी के पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने पलामू जिले के माधुरी जंगल से सुरेंद्र सिंह (32) और नकुल सिंह (25) को गिरफ्तार किया। ASP ऋषव गर्ग ने बताया कि दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी टीम ने दोनों को दबोच लिया। इनके पास से 50,000 कैश, टीएसपीसी पैम्फलेट, चार फोन सहित एक पावर बैंक जब्त किया गया है। चतरा एसपी राकेश रंजन ने बताया कि दूसरी घटना में एरिया कमांडर राकेश सिंह, छोटन तुरी और मोहम्मद तकीर को गिरफ्तार किया है। टीम ने इनके पास से दो पिस्टल, 17 कारतूस, पांच फोन और दो बाइकें जब्त की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें