झारखंड के गढ़वा जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य मैनेजर चंदन कुमार का शव उनके किराए के आवास में फंखे से लटकता मिला। मैनेजर चंदन कुमार का शव पत्नी के दुपट्टे से कमरे में झूलता मिला और कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और हत्या और आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। मृतक भागलपुर के रहने वाले थे।
जानकारी के मुताबिक एसबीआई के चीफ मैनेजर चंदन कुमार स्टेशन रोड स्थित श्री बंशीधर नगर के ऊंटारी मेंप्रो बीडी सिंह के मकान में रेंट पर रहते थे। शनिवार को बैंक में छुट्टी थी। मैनेजर की पत्नी ने उन्हें फोन किया तो उनका मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। बार-बार फोन करने के बाद भी मोबाइल नहीं उठाने पर पत्नी ने घबराकर मकान मालिक के मोबाइल पर संपर्क कर बात कराने का अनुरोध किया।
पहले मकान मालिक ने मैनेजर का दरवाजा खटखटाया
मकान मालिक के बेटे ने मैनेजर के कमरे का दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई तो अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। मकान मालिक का बेटा नीचे आकर अपने पिता से यह बात बताई। फिर पिता भी ऊपर जाकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मकान मालिक ने यह बात मैनेजर की पत्नी से बताई ।
पत्नी बार-बार कर रही थी फोन
फिर मैनेजर की पत्नी ने एसबीआई के वाहन मालिक पंकज कुमार विश्वकर्मा को फोन कर उनसे बात कराने को कहा. पंकज कुमार ने मैनेजर के घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, फिर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अंत में उन्होंने मकान मालिक की अनुमति से गैलरी पर चढ़कर कमरे में झांका, तो देखा किमैनेजर का शव पंखे से लटका है और घर का पिछला दरवाजा खुला है। शव पत्नी के दुपट्टा से झूल रहा था।