फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची: बारामुड़ी खटाल विवाद पर पप्पू यादव की झारखंड सरकार को चेतावनी, बोले- आर-पार की लड़ाई होगी

Thu, 05 Nov 2026 05:07 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने धनबाद के बारामुड़ी खटाल विवाद को लेकर झारखंड सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों का आशियाना और रोजगार छीनने की कोशिश हुई तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बाबा मंदिर देवघर में पूजा अर्चना करने के बाद मीडिया से बात करते
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव गुरुवार को देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर गरीबों के हक और अधिकारों की रक्षा की प्रार्थना की। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने धनबाद के बारामुड़ी खटाल विवाद को लेकर झारखंड सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों का आशियाना और रोजगार छीनने की कोशिश हुई तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

पप्पू यादव ने कहा कि बारामुड़ी में पिछले करीब 22 वर्षों से खटाल संचालित हो रहे हैं। वहां 25 से 30 परिवार लंबे समय से रहकर अपना जीवनयापन कर रहे हैं। ऐसे में अचानक इन परिवारों को हटाने की बात क्यों उठ रही है? उन्होंने कहा कि गरीबों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झारखंड की पहचान सामाजिक समरसता और संविधान में विश्वास रखने वाले लोगों से है। यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को सम्मान मिलना चाहिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड शिक्षक भर्ती 2016: 2,034 अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर 16 दिसंबर को हाई कोर्ट में सुनवाई

महंगाई, बेरोजगारी, गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों तथा रुपये की गिरती कीमत को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला। पप्पू यादव ने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, परीक्षाओं में पेपर लीक हो रहे हैं और किसान भी परेशान हैं। विदेश नीति और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए।

बिहार में अपराध खत्म होने के सवाल पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ''बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह।'' उनके पूरे बयान में गरीबों के अधिकार, बारामुड़ी खटाल विवाद और सरकारों की जवाबदेही प्रमुख मुद्दे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें