फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड हाईकोर्ट: स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति पर सीएम सोरेन ने लिखा पत्र, जताई ये चिंता

Sun, 22 Nov 2026 07:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को पत्र लिखा है। उन्होंने बार-बार नेतृत्व बदलने और कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति से पैदा होने वाली प्रशासनिक अनिश्चितता पर चिंता जताते हुए स्थिर व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम को पत्र लिखकर झारखंड उच्च न्यायालय में नियमित और स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने उच्च न्यायालय में बार-बार होने वाले नेतृत्व बदलाव और लंबे समय तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीशों की तैनाती से उत्पन्न होने वाले प्रशासनिक संकट पर गहरी चिंता जताई है।
विज्ञापन


वर्तमान स्थिति और संभावित संकट
मुख्यमंत्री ने पत्र में उल्लेख किया कि झारखंड उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम.एस. सोनक 27 नवंबर  को सेवानिवृत्त होंगे। मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर और कोलेजियम के 26 फरवरी  के वक्तव्य के बावजूद अब तक नए मुख्य न्यायाधीश का नाम तय नहीं हुआ है और न ही किसी न्यायाधीश का अग्रिम स्थानांतरण किया गया है। पत्र में आशंका जताई गई है कि यदि समय पर कदम नहीं उठाए गए, तो उच्च न्यायालय को एक बार फिर अंतरिम व्यवस्था के भरोसे छोड़ना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- झारखंड स्थापना दिवस: आठ आईपीएस समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक
विज्ञापन


बीते वर्षों के आंकड़े और नियम
पत्र में पूर्ववर्ती आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया है कि 19 दिसंबर, 2022 को न्यायमूर्ति रवि रंजन की सेवानिवृत्ति के बाद से लेकर 9 जनवरी, 2026 को न्यायमूर्ति एम.एस. सोनक के कार्यभार संभालने तक उच्च न्यायालय में चार मुख्य न्यायाधीश रहे। इस अवधि में एक मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल केवल 15 दिन का रहा। इसके अलावा, तीन बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए, जिनके कार्यकाल दो महीने से छह महीने तक चले। 9 जनवरी  को न्यायमूर्ति एम.एस. सोनक ने पदभार ग्रहण किया था। मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर के पैरा 5 के तहत रिक्ति की तिथि से कम से कम एक महीने पहले प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। साथ ही, कार्यवाहक व्यवस्था एक महीने से अधिक नहीं चलनी चाहिए। कोलेजियम ने भी दो महीने पहले स्थानांतरण का फैसला लिया था ताकि नए मुख्य न्यायाधीश कामकाज से परिचित हो सकें।
विज्ञापन


संस्थागत स्थिरता और जनविश्वास
संविधान सभा में डॉ. बी.आर. आंबेडकर के विचारों, सेकंड जजेज केस और थर्ड जजेज केस का स्मरण कराते हुए पत्र में कहा गया है कि मुख्य न्यायाधीश का पद प्रशासनिक और न्यायिक कामकाज के केंद्र में होता है। बार-बार के बदलावों से न्यायिक व्यवस्था में अनिश्चितता पैदा होती है। यह पत्र मुख्य न्यायाधीश के अलावा न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना, न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा को भी भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि स्थिर नेतृत्व से न्याय प्रशासन में जनविश्वास बना रहेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें