फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranchi Violence: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ग्रुप ने भड़काई थी रांची में हिंसा, मास्टर माइंड नवाब चिश्ती गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2022 10:11 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची हिंसा मामले में राज्यपाल की सख्ती के बाद झारखंड पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 29 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
नवाब चिश्ती - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची में बीते शुक्रवार को फैली हिंसा मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक इस हिंसा का मास्टरमाइंड व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन नवाब चिश्ती निकला। नवाब चिश्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नवाब चिश्ती पर पहले भी कई जगह हिंसा फैलाने का आरोप है। नवाब राजनीति में भी काफी सक्रिय रहता है। कई दलों के नेताओं के साथ उसकी तस्वीर देखी गई है।

विज्ञापन


'गैंग्स ऑफ वासेपुर' व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन है नवाब
पुलिस की जांच में पता चला है कि हिंसा वाले दिन 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' व्हाट्सएप ग्रुप से ही सबसे अधिक मैसेज किया गया था। युवाओं को झांसा देकर उकसाया गया। ग्रुप में आरोपी नवाब ने लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। पुलिस को यह भी पता चला है कि नवाब ही इस ग्रुप का एडमिन है। इससे पहले नवाब हिंसा भड़काने के आरोप में दो बार जेल भी जा चुका है। 

आरोपी को जेल भेजा गया
वहीं पुलिस की जांच के दौरान इस ग्रुप के सार मैसेज चैट पढ़े गए जिसमें यह पाया गया कि रांची हिंसा को उग्र रूप देने के लिए इस ग्रुप का इस्तेमाल किया गया था।  इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि नवाब पहले भी दंगा भड़काने के आरोप में दो बार जेल जा चुका है। पुलिस का कहना है कि रांची हिंसा को भड़काने में गैंग्स ऑफ वासेपुर व्हाट्सएप ग्रुप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विज्ञापन


रांची हिंसा मामले में अब तक 29 गिरफ्तार
रांची हिंसा मामले में अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इससे पहले मंगलवार को छह लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। रांची के पुलिस अधीक्षक अंशुमान कुमार ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी छह लोगों को मामले में आरोपी बनाया गया है। इन आरोपियों को रांची के विभिन्न हिस्सों से कोतवाली थाने लाया गया है और पूछताछ जारी है। 

पहले उपद्रवियों की तस्वीर हुई जारी फिर वापस लिया गया
रांची पुलिस ने मंगलवार को 10 जून को हुई हिंसा के वांछितो की तस्वीर को साझा किया था। अब पुलिस ने उस तस्वीर को वापस लिया है। रांची पुलिस ने एक ताजा विज्ञप्ति में कहा, सभी मीडिया बंधु एवं आमजनों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 10.06.2022 को रांची में घटित हिंसक घटना में वांछित उपद्रवियों का फोटो जारी किया गया था। परंतु संशोधन हेतु उसे वापस लिया जाता है।  इससे पहले झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने डीजीपी को निर्देश दिया था कि रांची में हिंसा-उपद्रव करने वालों लोगों की पहचान कर उनकी तस्वीरों और नाम-पते के साथ शहर के प्रमुख स्थान पर होर्डिंग्स लगवाएं।

नुपुर के बयान के खिलाफ प्रदर्शन
भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के बाद झारखंड की राजधानी रांची समेत अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार 10 जून को हिंसा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें