फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranchi Violence: राज्यपाल के निर्देश पर झारखंड पुलिस ने उपद्रवियों की होर्डिंग लगवाईं, थोड़ी देर में ही वापस उतरवाईं

Tue, 14 Jun 2022 09:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची पुलिस हिंसा के वांछितों की तस्वीर को साझा किया है। पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा के खिलाफ शुक्रवार 10 जून को प्रदर्शन उग्र हो गया था। इस दौरान पथराव, आगजनी की घटना भी हुई थी।
विज्ञापन
रांची पुलिस ने जारी की हिंसा के वांछितों की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची पुलिस ने मंगलवार को 10 जून को हुई हिंसा के वांछितो की तस्वीर को साझा किया था। अब पुलिस ने उस तस्वीर को वापस लिया है। रांची पुलिस ने एक ताजा विज्ञप्ति में कहा, सभी मीडिया बंधु एवं आमजनों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 10.06.2022 को रांची में घटित हिंसक घटना में वांछित उपद्रवियों का फोटो जारी किया गया था। परंतु संशोधन हेतु उसे वापस लिया जाता है। 
विज्ञापन


इससे पहले झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने डीजीपी को निर्देश दिया था कि रांची में हिंसा-उपद्रव करने वालों लोगों की पहचान कर उनकी तस्वीरों और नाम-पते के साथ शहर के प्रमुख स्थान पर होर्डिंग्स लगवाएं।

भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के बाद झारखंड की राजधानी रांची समेत अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार 10 जून को हिंसा हुई थी।
विज्ञापन


इस दौरान जमकर पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं। हालात को देखत हुए प्रशासन ने कर्फ्यू लगाने के साथ ही 11 जून की सुबह 6 बजे तक रांची में सभी इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया था।   रांची में भड़की हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इस हिंसा के दौरान पुलिस के कई अधिकारी और जवान भी घायल हुए। 

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा था कि कई खाड़ी देशों ने भारतीय राजदूतों को तलब कर अपना विरोध जताया था।

बाद में नुपुर ने अपने बयान को वापस लेते हुए माफी मांग ली थी। इसके बाद भाजपा ने नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था जबकि नवीन जिंदल को पार्टी से ही निष्कासित कर दिया था। इसके बाद भी रांची समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की खबरें सामने आयीं थीं। 

संविधान और  लोकतंत्र की रक्षा करने की जरूरत : सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "हम उन चीजों को देख और सुन सकते हैं जो हमें प्रभावित करती हैं। आज लगभग हर खबर में कोई न कोई छिपा हुआ एजेंडा नजर आता है। हमें यह देखने की जरूरत है। आज के कठिन समय में हमें अपने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने की जरूरत है।"
 

सोरेन ने कहा, "मैंने पहले भी कहा था कि देश अजीब स्थिति का सामना कर रहा है। हमे सावधानी और समझ के साथ गुजरना होगा। क्रोध के कारण अक्सर गलतियां हो जाती हैं। यह शहर युद्धा का मैदान नहीं है। हमें मौजूदा हालात को ध्यान में रखकर आगे बढ़ने की जरूरत है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें