फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: दो साल बाद लालू यादव से जेल में मिलने पहुंचीं राबड़ी, बेटी मीसा भी थी साथ

Mon, 27 Jan 2020 01:46 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
लालू यादव-राबड़ी देवी-मीसा भारती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सोमवार को अपने पति लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल पहुंचीं। यहां वह अपनी बेटी मीसा भारती के साथ पहुंचीं। लगभग दो साल बाद पति और पत्नी की मुलाकात हो रही है। वह अब तक कभी भी लालू से मिलने के लिए जेल नहीं आई हैं।

विज्ञापन


लालू और राबड़ी की इस मुलाकात को सियासी हलकों में झारखंड में महागठबंधन सरकार बनने से जोड़कर देखा जा रहा है। राबड़ी और मीसा रिम्स में मुलाकात की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पेइंग वार्ड के अंदर गईं। लालू यादव चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता हैं।

राबड़ी ने दिल्ली में अपनी आंखों का ऑपरेशन करवाया है। वह सुबह 11 बजे रिम्स पहुंची थीं। रांची हवाई अड्डे से झारखंड राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने राबड़ी और मीसा को पेइंग वार्ड पहुंचाया था। माना जा रहा है कि परिवार में ऐश्वर्या राय के चलते बढ़ते तनाव के कारण वह लालू से मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें