फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार, विस्फोटक व हथियार भी हुए बरामद

Tue, 21 Sep 2021 08:18 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, गुमला (झारखंड)
विज्ञापन
Naxalite
विज्ञापन

झारखंड पुलिस ने शनिवार को प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक सदस्य को विस्फोटक व हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इस नक्सली के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के मारवा जंगल से राकेश उरांव के रूप में पहचाने जाने वाले नक्सली को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद पुलिस ने जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया और एक जिंदा कारतूस और पचास डेटोनेटर के साथ एक पिस्तौल बरामद किया। एसपी ने कहा कि उरांव पुलिस को नक्सल से जुड़े आठ मामलों में वांछित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें