फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: रामगढ़ में बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 19 यात्री घायल, नेपाल जा रहे थे लोग

Sat, 23 Apr 2022 04:42 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़

सार

बस रांची की ओर से आ रही थी। इसी दौरान ट्रक से इसकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर होते ही चारों तरफ अफरातफरी का माहौल हो गया। बस में सवार लगगभग 17 लोगों को हल्क चोट लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रामगढ़ में शुक्रवार को एक बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बस में सवार 19 यात्री घायल हो गए। यह घटना रजरप्पा थाना के केजियाघाटी में हुई जब यात्री धार्मिक यात्रा पर नेपाल जा रहे थे।

विज्ञापन


यह बस ललिता ट्रेवल की है जो ओडिशा के बोलांगीर जिला से देवघर और नेपाल की यात्रा पर जा रही थी। बस में सवार सभी श्रद्धालु ओडिशा के ही रहने वाले थे। इस दौरान केजियाघाटी में ट्रक आगे चल रही थी। बस रांची की ओर से आ रही थी। इसी दौरान ट्रक से इसकी जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर होते ही चारों तरफ अफरातफरी का माहौल हो गया। बस में सवार लगगभग 17 लोगों को हल्क चोट लगी है। दो लोगों को गंभीर चोट लगी है। घटना की जानकारी पर दुलमी के बिससूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश सहित ग्रामीण पहुंचे। घायलों को बस से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें