फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पलामू में माओवादियों ने निजी कंपनी के छह कर्मचारियों पर हमला किया, छह वाहनों में लगाई आग

Thu, 24 Aug 2023 12:46 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू

सार

छतरपुर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि कम से कम 15 माओवादी सड़क निर्माण स्थल पर पहुंचे और एक निजी कंपनी के दो कर्मचारी पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
माओवादी (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू में जिले में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (माओवादी) सदस्यों ने एक निजी कंपनी के छह कर्मचारियों पर हमला किया और छह गाड़ियों में आग लगा दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार की शाम राजधानी रांची से लगभग 220 किलोमीटर दूर छतरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्दिया घाटी इलाके में यह घटना घटी। 
विज्ञापन


छतरपुर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि कम से कम 15 माओवादी सड़क निर्माण स्थल पर पहुंचे और एक निजी कंपनी के दो कर्मचारी पर हमला कर दिया और वहां मौजूद वाहनों में भी आग लगा दी। 

उन्होंने कहा, 'माओवादियों ने ट्रकों समेत छह वाहनों में भी आग लगा दी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि माओवादियों ने उगाही के लिए साइट पर हमला किया था।' पुलिस ने बताया कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं और इस घटना में शामिल माओवादियों को पकड़ने के लिए अभियान भी शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें