फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रामगढ़ में 50 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या; ग्रामीण से धोखाधड़ी करने का आरोप

Wed, 23 Aug 2023 10:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची

सार

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान शमशाद अंसारी के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर एक ग्रामीण से 22,000 रुपये की धोखाधड़ी की और फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रामगढ़ जिले में एक ग्रामीण से 22,000 रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में भीड़ ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र के सिकनी गांव में हुई। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान शमशाद अंसारी के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर एक ग्रामीण से 22,000 रुपये की धोखाधड़ी की और फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे के मुताबिक, ग्रामीणों के एक समूह ने मंगलवार को अंसारी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान पूरन महतो, भुवेनश्वर महतो, हीरालाल महतो, बालेश्वर महतो और अरविंद महतो के रूप में हुई है। उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) मोहम्मद जावेद हुसैन ने बताया कि कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें