फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पलामू में 13 लाख का इनामी माओवादी कमांडर गिरफ्तार; जंगल से तीन आईईडी बरामद

Fri, 09 Aug 2024 10:48 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान 13 लाख रुपये के इनामी माओवादी जोनल कमांडर सीताराम राजवार (61) को गिरफ्तार किया। झारखंड सरकार राजवार पर 10 लाख और बिहार सरकार ने 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी रेशमा रामेसन ने कहा कि झारखंड में 51 मामलों के सिलसिले में वांछित माओवादी को खुफिया सूचनाओं के आधार पर हैदरनगर में गिरफ्तार किया गया। राजवार पिछले 40 वर्षों से माओवादी गतिविधियों में शामिल था। उस पर हत्या, दंगे, जबरन वसूली और पुलिस के साथ मुठभेड़ जैसे आरोप थे। पुलिस ने कहा कि वह झारखंड के पलामू जिले और बिहार के औरंगाबाद जिले में सक्रिय था। एसपी के अनुसार पूर्व में गिरफ्तार किए गए माओवादी राजेंद्र सिंह के सुरागों के कारण राजवार की गिरफ्तारी संभव हो पाई। मूल रूप से हैदरनगर के रहने वाले राजवार के माता-पिता बचपन में ही बिहार के सीमावर्ती औरंगाबाद जिले में चले गए थे।

विज्ञापन


तीन आईईडी बरामद, निष्क्रिय किया गया
वहीं, पश्चिम सिंहभूम जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के सदस्यों की ओर से लगाए गए तीन आईईडी उपकरण बरामद किए। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि बरामदगी गम्हरियागढ़ और रोगबुरु गांवों के जंगलों में एक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान की गई। लगभग पांच किलोग्राम वजनी आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने बुधवार को जराइकेला और छोटानागरा के सीमावर्ती इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें