फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: होली पार्टी के दौरान दो चचेरे भाइयों के बीच झड़प; एक ने दूसरे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

Wed, 27 Mar 2024 12:44 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

परिवार ने मंगलवार की रात को होली पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी के दौरान ही दो चचेरे भाई आपस में भिड़ गए। दोनों भाइयों की पहचान अजय चौधरी और मनोज चौधरी के तौर पर की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले में होली पार्टी के दौरान एक व्यक्ति की उसके चचेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। यह घटना मंगलवार की रात को चैनपुर पुलिस स्टेशन के क्षेत्र के पास कल्याणपुर गांव की है।
विज्ञापन


परिवार ने मंगलवार की रात को होली पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी के दौरान ही दो चचेरे भाई आपस में भिड़ गए। दोनों भाइयों की पहचान अजय चौधरी और मनोज चौधरी के तौर पर की गई है। मेदिनीनगर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने कहा, "अजय ने मनोज पर कैची से हमला किया और फिर बंदूक निकालकर उस पर दो बार गोली चला दी। मनोज को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।" इस घटना के बाद से ही अजय लापता है। मनोज की पृष्ठभूमि आपराधिक थी और वह सड़क किनारे डकैती समेत आठ मामलों में वॉन्टेड था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें