फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम में आईईडी विस्फोट में एक की मौत, लकड़ी लाने जंगल गया था युवक

Tue, 21 Feb 2023 10:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा (झारखंड)

सार

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बरामद किया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार को आईईडी विस्फोट में 23 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। दावा किया जा रहा है कि विस्फोट प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की ओर से किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना उस समय हुई, जब एक व्यक्ति लकड़ी लाने के लिए गोइलकेरा थाना क्षेत्र के मेरालगढ़ गांव के पास एक जंगल में गया था।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बरामद किया गया। हमें शक है कि वामपंथी उग्रवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाए हैं। जिला पुलिस उग्रवादियों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगी और ग्रामीण लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें