फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: हथियारों के साथ मदरसा शिक्षक गिरफ्तार; PLFI सदस्यों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों को फूंका

Tue, 11 Apr 2023 07:48 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

एसपी सिन्हा का कहना है कि आरोपी मदरसा अध्यापक के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। सिन्हा ने बताया कि रांची से करीब 165 किलोमीटर दूर हॉटबाग स्थित मदरसे से गिरफ्तारी की गई। अंसारी लोहरसी गांव का रहने वाला था और मदरसे में नियमित शिक्षक था।
 
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले में गोले-बारूद और हथियारों के साथ एक मदरसा टीचर गिरफ्तार हुआ है। एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि इनपुट के आधार पर कार्रवाई की गई थी। इस दौरान नदीम अंसारी (35) जो एक मदरसा में बच्चों को पढ़ाता भी है, उसे गिरफ्तार किया है।

एसपी सिन्हा का कहना है कि आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। सिन्हा ने बताया कि रांची से करीब 165 किलोमीटर दूर हॉटबाग स्थित मदरसे से गिरफ्तारी की गई। अंसारी लोहरसी गांव का रहने वाला था और मदरसे में नियमित शिक्षक था।

पीएलएफआई ने किया हमला

विज्ञापन

वहीं, झारखंड के गुमला जिले में प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के संदिग्ध सदस्यों ने एक गांव में सड़क निर्माण में लगे सात वाहनों में आग लगा दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने कहा कि 10 पीएलएफआई सदस्यों का एक गुट सोमवार को टेमरकचा गांव पहुंचा था। वाहनों में आग लगाई थी। बदमाशों ने निर्माण कंपनी के श्रमिकों को डराया और उनके मोबाइल फोन छीन लिए। एसपी ने कहा कि जानकारी मिलते ही इलाके में जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें