बिहार में नीतीश सरकार द्वारा लागू किए शराबबंदी के आदेश पर जहां उनकी तारीफ हो रही है वहीं उनकी आलोचना भी होने लगी है। झारखंड में उनके समकक्ष रघुवर दास ने शराब बैन के बहाने रघुवर दास पर निशाना साध दिया है।
नीतीश कुमार का नाम लिए बिना दास ने कहा कि बिहार के लोगों को शराब का आदी बनाने में उनका ही प्रमुख योगदान है। पिछले दस साल के शासन में किसने बिहार में शराब को जमकर बढ़ावा दिया, जिसकी वजह से ऐसी स्थिति आई।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान रघुवर ने सवाल किया कि लोगों को उनसे पूछना चाहिए कि बिहार में दस साल शराब को किसने बढ़ावा दिया। झारखंड की राजधानी रांची में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।