फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झामुमो विधायक कल्पना सोरेन का BJP पर हमला, कहा- भाजपा चाहती है गरीब बना रहे झारखंड

Sun, 06 Oct 2024 07:33 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाएं बड़ी संख्या में हैं, लेकिन जब केंद्र के खेलो इंडिया के तहत फंड की बात आती है, तो झारखंड सबसे निचले पायदान पर है।
विज्ञापन
कल्पना सोरेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ झामुमो विपक्षी पार्टी भाजपा पर हावी है। रविवार को सिमडेगा में एक रैली के दौरान झामुमो विधायक और सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चाहती है कि झारखंड गरीब बना रहे। इसलिए भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बजट देने के मामले में झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

विज्ञापन


विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि हॉकी जैसे खेलों में झारखंड की अपनी अलग पहचान है। राज्य में खेल प्रतिभाएं बड़ी संख्या में हैं, लेकिन जब केंद्र के खेलो इंडिया के तहत फंड की बात आती है, तो झारखंड सबसे निचले पायदान पर है। केंद्र सारा फंड अपने राज्यों को देता है। सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने आरोप लगाया कि खेल ही नहीं अन्य योजनाओं में भी झारखंड को भेदभाव झेलना पड़ रहा है।

कल्पना सोरेन ने दावा किया कि आवास योजना के तहत झारखंड को जो फंड मिलना चाहिए, वह भी भाजपा शासित राज्यों को दिया गया। भाजपा नेता नहीं चाहते कि झारखंड के लोग शिक्षित हों या खेलों में आगे बढ़ें। वे चाहते हैं कि झारखंड हमेशा गरीब रहे। सोरेन ने दावा किया कि केंद्र झारखंड का खनिज चाहता है, लेकिन, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्र से राज्य के कोयला रॉयल्टी के बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये मांगते हैं, तो उन्हें जेल भेज दिया जाता है।  उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने 2019 में भाजपा को करारा जवाब दिया और आने वाले चुनाव में भी ऐसा ही होगा।
विज्ञापन


गोगो दीदी योजना पर किया था कटाक्ष
झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को महिलाओं के लिए प्रस्तावित ‘गोगो दीदी’ योजना के लिए भाजपा की आलोचना की थी। इस कदम को विधानसभा चुनाव से पहले भगवा पार्टी का एक और जुमला करार दिया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें