झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और जेएमएम नेता कल्पना सोरेन ने केंद्र सरकार पर अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा विपक्ष के नेताओं को जबरन परेशान किया जा रहा है। कल्पना ने कहा कि उनके पति को पूर्व नियोजित योजना के तहत जबरन सलाखों के पीछे भेजा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी बीते 10 वर्षों से देश को गलत दिशा में ले जा रहे हैं।
झारखंड के चतरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडी गठबंधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति के अयोध्या राम मंदिर से लौटने के बाद विपक्षी नेताओं ने उनका अपमान किया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इंडी गठबंधन के नेता लोकसभा चुनाव के बाद छोटे दलों को अपने साथ मिलाने की योजना बना रहे हैं लेकिन, कांग्रेस को अपने शहजादे की उम्र से भई कम सीटें मिलेंगी।