फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: गिरिडीह में एसपी के घर चोरी, खाली घर का फायदा उठा कर दिया अपराध को अंजाम

Tue, 25 Jan 2022 05:33 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह

सार

चोरों ने करीब एक लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया। जिसमें 20 हजार नकद, एक अंगूठी के साथ एक घड़ी शामिल है।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोरों की हिमाकत का बेशक कोई जवाब नहीं है। आम जनता तो छोड़िए अब तो पुलिस के घर भी सुरक्षित  नहीं है। ताजा मामले में रविवार को झारखंड के गिरिडीह में तैनात एसपी अमित रेनू के देवघर स्थित घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक, एसपी के पिता व पूरा परिवार देवघर के नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मोहल्ले स्थित घर में रहते हैं जबकि अमित रेनू स्वयं गिरिडीह में रहते हैं।  

 

विज्ञापन

एक लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया
 पुलिस के अनुसार, चोरों ने करीब एक लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया है। जिसमें 20 हजार नकद, एक अंगूठी के साथ एक घड़ी शामिल है। जानकारी मिलते ही देवघर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

खाली घर का फायदा उठाया
पुलिस जानकारी के अनुसार, एसपी के पिता समेत पूरा परिवार देवघर के दूसरे घर में रहते हैं। बताया जा रहा है कि ये घर पिछले 10 दिनों से बंद था। लिहाजा, खाली घर का फायदा उठाकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन

पूछताछ में जुटी पुलिस
चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रही है, ताकि इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा सके। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें